28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली
योगेंद्र यादव ने सरकार पर लगाये गंभीर आरोप, बताया- देश का किसान क्यों कर रहा है आत्महत्या
Play video

योगेंद्र यादव ने सरकार पर लगाये गंभीर आरोप, बताया- देश का किसान क्यों कर रहा है आत्महत्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र और वित्त मंत्री अरुण जेटली कह रहे हैं कि किसानों को उनकी प्रत्येक फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य हर हाल में दिलाया जाएगा।

Google source verification

रायबरेली. योगेंद्र यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में किसानों की उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है, इसलिये आज किसान आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से किसानों की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने की मांग कर रहे हैं।

योगेंद्र यादव ने कहा कि आज देश कृषि संकट से जूझ रहा है। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस बात पर सभी एकमत हैं कि इस समस्या से उबरने के लिये किसानों की आय बढ़ानी होगी। उन्हें फसलों का उचित दाम मिले। लेकिन हकीकत में ज्यादातर मंडियों में किसानों को उनकी फसल का सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र और वित्त मंत्री अरुण जेटली कह रहे हैं कि किसानों को उनकी प्रत्येक फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य हर हाल में दिलाया जाएगा।