दरअसल, कांग्रेस नेता दिव्या ने यह वीडियो सोमवार को सुबह 5:20 बजे किया था। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक्ट्र्रेस राखी दूल्हे का नाम भी बताती हैं, लेकिन वह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वीडियो में राखी यह भी कहती हैं कि सभी इंडियन आपको देख रहे हैं और इनमे पीएम मोदी भी शामिल हैं। राखी कह रही हैं कि पीएम मोदी बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इसके बाद वह पीएम मोदी को संबोधित करते हुए हैं कि मोदी जी आपके दामाद से मिल लो, यह मुझे भारत नहीं बल्कि न्यूयॉर्क में आकर मिला है। कांग्रेस नेता द्वारा पोस्ट की गई इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।