5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसनसोल हिंसा पर गरमाई सियासत, मुनमुन बोलीं- देर से उठी, कुछ नहीं मालूम, चुनाव आयोग पहुंची BJP-TMC

आसनसोल हिंसा को लेकर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा और टीएमसी मुनमुन सेन ने कहा- देर से मिली बेड टी, इसलिए लेट उठी भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की गाड़ी में तोड़फोड़
less than 1 minute read
Google source verification
Moon Moon Sen

आसनसोल हिंसा पर गरमाई सियासत, मुनमुन बोलीं- देर से उठी, कुछ नहीं मालूम, चुनाव आयोग पहुंची BJP-TMC

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019 ) के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। लेकिन, पश्चिम बंगाल में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। आसनसोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं। दोनों ही पार्टियां इस मामले को लेकर एक-दूसरे की शिकायत चुनाव आयोग से की है। वहीं, आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन (Moon Moon Sen) का कहना है कि मुझे इस हिंसा के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि मैं देर से उठी थी।

आसनसोल हिंसा पर मुनमुन सेन का बयान

मुनमुन सेन ने कहा कि सोमवार सुबह मुझे देर से बेड टी मिली, जिसके कारण मेरी नींद देर से खुली। उन्होंने कहा कि इस हिंसा के बार में मुझे कोई जानकारी नहीं है। वहीं, जब मुनमुन सेन से पूछा गया कि चुनाव में हिंसा क्यों हो रही है? इस पर टीएमसी उम्मीदवार ने पत्रकारों से कहा कि उस वक्त आप लोग बहुत छोटे होंगे जब कम्यूनिस्ट सरकार में हिंसा हुआ करती थीं। वह भी सिर्फ बंगाल में नहीं बल्कि पूरे भारत में। कुल मिलाकर इस हिंसा पर कुछ भी कहने से मुनमुन सेन बचती हुईं नजर आईं।

बाबुल सुप्रियो की गाड़ी में तोड़फोड़

गौरतलब है कि आसनसोन में मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें शुरू हो गई। मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इतना ही नहीं इस हिंसा में भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। सुप्रियो ने इस घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है।