पांच में से तीन हिंदी भाषी राज्यों में जिस तरह राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने वापसी की है वो किसी संजीवनी से कम नहीं है, क्योंकि प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में आने के बाद बीजेपी से पंचायत चुनाव, नगर निकाय चुनाव और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार हो रही थी। ऐसे में राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के करीब एक साल बाद पार्टी को मिली इस जीत ने जहां कांग्रेस में नई जान फूंक दी है तो वहीं बीजेपी के लिए ये हार एक सबक बनेगी।