2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bengal : ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं की बुलाई आपात बैठक, बदले सियासी समीकरणों पर हो सकती है चर्चा

बदले हालात में टीएमसी की आपात बैठक काफी अहम। बीजेपी को काउंटर करने के लिए आगामी रणनीति बनाने में जुटी ममता।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 18 Dec 2020, 9:57 AM IST

mamata banerjee

ममता बनर्जी के इस कदम को डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तेजी से बदलते सियासी समीकरणों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं की आज एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बदले सियासी समीकरणों को लेकर वह चर्चा कर सकती है। साथ ही पार्टी नेताओं की राय भी हासिल करेंगी। ममता बनर्जी की ओर से बुलाई गई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वो कई नेताओं के पार्टी छोड़ने से संभावित नुकसान की भरपाई के लिए डैमेज कंट्रोल में जुट गई हैं।

सुवेंदु के पार्टी छोड़ने से टीएमसी में मची भगदड़

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार में कद्दावर मंत्री और ममता बनर्जी की करीबी सुवेंदु अधिकारी द्वारा इस्तीाफा देने और उसके बाद कई अन्य विधायकों व नेताओं के भी उसी राह पर चलने से टीएमसी के सामने सियासी संकट खड़ी हो गई है। विधानसभा चुनाव और बीजेपी के आक्रामक तेवर को देखते हुए इस घटना को गंभीर माना जा रहा है। सुवेंद्र अधिकारी द्वारा बीजेपी में शामिल होने का संकेत मिलने की वजह से ममता के लिए यह मामला और भी पेंचीदा हो गया है।