6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Election: दूसरे चरण में यह सीट है बेहद खास, ‘शॉटगन’ के बेटे को ‘खामोश’ करने खुद मैदान में हैं पुष्पम प्रिया

BIhar Election: दूसरे चरण के लिए मतदान जारी बांकीपुर विधानसभा सीट पर चर्चित चेहरों के बीच टक्कर पुष्पम प्रिया के कारण बेहद 'हॉट' हो गया बांकीपुर सीट
2 min read
Google source verification

image

Kaushlendra Pathak

Nov 03, 2020

Bihar Election: VIP Fight on Bankipur Vidhan Sabha Seat

पुष्पम प्रिया और लव सिन्हा की किस्मत दांव पर।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Election 2020 ) की सरगर्मी चरम पर है। इस चुनाव के लिए सभी बड़ी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। वहीं, इस बार कुछ नई पार्टियां भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। साथ ही कुछ नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतर कर राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा नाम गूंज रहा है प्लूरल्स पार्टी की मुखिया पुष्पम प्रिया का, जो खुद भी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और उनकी पार्टी भी। वहीं, पुष्पम प्रिया का सीधा मुकाबला है बॉलीवुड के 'शॉटगन' शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा से।

पढ़ें- Bihar Assmebly Polls : दूसरे चरण के पहले 2 घंटे में 8 फीसदी वोटिंग

बांकीपुर सीट पर 'VIP' टक्कर

दरअसल, दोनों ही उम्मीदवार पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। पुष्पम प्रिया का नाम इस चुनाव में काफी छाया हुआ है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा का बेटा होने के कारण लव सिन्हा भी सुर्खियों में हैं। पुष्पम प्रिया के कारण पटना का बांकीपुर विधानसभा सीट सुर्खियों में हैं। इस सीट से कांग्रेस ने लव सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, बीजेपी की ओर से नितिन नवीन यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नितिन नवीन तीन बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन, यह सीट पुष्पम प्रिया और लव सिन्हा के कारण काफी चर्चा में है। चर्चा यहां तक है कि इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणात्मक हो सकता है। वहीं, कुछ जानकारों का कहना है कि पुष्पम प्रिया का पलड़ा यहां से भारी है। दूसरे चरण के मतदान में सबसे हॉट सीटों में से एक सीट बांकीपुर को भी माना जा रहा है।

पढ़ें- Bihar Assembly Poll: सीएम नीतीश कुमार ने वोट डालकर कहा, सभी करें अपने मताधिकार का प्रयोग

2015 का ये था रिजल्ट

इस सीट पर जहां नितिन नवीन अनुभवी नेता के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, पुष्पम प्रिया और लव सिन्हा का यह पहला चुनाव है। ऐसे में दोनों के लिए यह चुनाव आसान नहीं है। हालांकि, पुष्पम प्रिया की लोकप्रियता ज्यादा है। जबकि, लव सिन्हा पिता के नाम के सहारे अपनी किस्मत दांव पर लगाए हैं। अगर, 2015 विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो बीजेपी के उम्मीदवार नितिन नवीन को 60.19 प्रतिशत वोट मिला था। यानी बीजेपी को 86,759 वोट पड़े थे। वहीं, कांग्रेस को 46,992 वोट मिला था। लेकिन, इस बार इस सीट पर राजनीतिक समीकरण बदला हुआ है। लिहाजा, मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है।