1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: तेजस्‍वी यादव ने किया महागठबंधन की सीटों का ऐलान, RJD 19 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार महागठबंधन नेे किया सीटों का ऐलान गुरुवार को दिल्‍ली में नहीं हो पाई थी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भाजपा के 'शत्रु' का रास्‍ता साफ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 29 Mar 2019, 12:19 PM IST

mahagathbandhan

बिहार: महागठबंधन के नेता थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस, 31 सीटों पर बंटवारे का हो सकता है ऐलान

पटना। पिछले कुछ दिनों से सीटों को लेकर महागठबंधन में जारी तनातनी अब थमती नजर आ रही है। थोड़ी देर में महागठबंधन की ओर से पटना में होने वाली प्रेस कॉन्‍फ्रेंस से साफ हो जाएगा कि किस पार्टी का प्रत्‍याशी कहां से चुनाव लड़ेगा। हालांकि एक से दो सीटों पर अभी भी कांग्रेस और आरजेडी के नेता अपने-अपने दावों से पीछे हटने को तैयार नहीं है। गुरुवार को कुछ सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी में से किसी के पीछे नहीं हटने के कारण दिल्‍ली में न तो महागठबंधन की बैठक हुई और न ही पहले से प्रस्‍तावित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस हो पाई।

बिहार: औरंगाबाद में अमित शाह आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, NDA में फूकेंगे जान

5 सीटों पर जारी है मतभेद

दरअसल, बिहार महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, दरभंगा और पटना साहिब सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है। दरभंगा सीट पर कांग्रेस के कीर्ति झा आजाद अड़े हैं लेकिन गुरुवार शाम तक दरभंगा सीट आरजेडी के खाते में जाने को लेकर दोनों के बीच सहमति बनी थी। इसके बदले कांग्रेस के कीर्ति झा आजाद को बेतिया सीट से चुनाव लड़ाने की बातें सामने आई हैं।

महाराष्‍ट्र एनडीए में फंसा पेच, किरीट सोमैया का विरोध जारी, सुनील राउत ने कहा- 'मैं लडूंगा चुनाव'

6 अप्रैल को भाजपा के 'शत्रु' होंगे कांग्रेस में शामिल

पटना साहिब सीट से वर्तमान में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा भाजपा सांसद हैं। इस सीट पर भी कांग्रेस और आरजेडी के बीच तकरार बनी हुुुई है। तकरार की वजह से भाजपा नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके। इतना ही नहीं उनका कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम छह अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति