तेजप्रताप ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्वीट में भाजपा पर निशना साधते हुए कहा, 'चाय और गाय की ओछी राजनीति आप करो। आप को मुबारक हो। हमें तो बस बहाना बनाकर जनसेवा करना है।' बता दें कि तेजप्रताप दोपहर के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ के चेहर कला प्रखंड के करहटिया बुजुर्ग गांव पहुंचेंगे जहां वे सत्तू पार्टी विद तेजप्रताप में भाग लेंगे।