
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) में महागठबंधन को हार का मुंह देखना पड़ा है। जिसके बाद राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) और कांग्रेस ( Congress ) बिहार हार का ठीकरा एक-दूसरे के सिर फोड़ने में जुटे हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल ने कांग्रेस पर पूरी शक्ति और इच्छा से चुनाव न लड़ने का आरोप लगाया है। आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ( RJD Leader Shivanand Tiwari ) ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन के लिए एक हथकंडा बन गई। उन्होंने 70 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे लेकिन 70 सार्वजनिक रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) 3 दिन के लिए आए, प्रियंका नहीं आईं, जो लोग बिहार से अपरिचित थे, वे यहां आए। यह सही नहीं है।
राजद नेता ने कहा कि यहां जब चुनाव पूरे शबाब पर था, तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका के घर पर पिकनिक मना रहे थे। क्या पार्टी ऐसे ही चलती है? आरोप लगाया जा सकता है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी चलाई जा रही है, उससे बीजेपी को फायदा हो रहा है।
आरजेडी नेता यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि केवल बिहार में ही ऐसा नहीं है। अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अधिक से अधिक सीटों की संख्या पर चुनाव लड़ने पर अधिक जोर देती है, लेकिन वे अधिक से अधिक संख्या में सीटें जीतने में विफल रहती हैं। कांग्रेस को इस बारे में सोचना चाहिए।
Updated on:
15 Nov 2020 10:16 pm
Published on:
15 Nov 2020 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
