31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब नवाब मलिक के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, कर रही इस्तीफे की मांग

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इस्तीफे की मांग कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 10 Nov 2021, 11:22 PM IST

Nawab-Malik

Nawab Malik

नई दिल्ली। मुंबई ड्रग्स मामले के बाद से एनसीपी नेता नवाब मलिक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मलिक के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि अब बीजेपी सड़क पर उतर आई है और नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं इस मामले की जांच होनी चाहिए।

बीजेपी मांग रही इस्तीफा
बता दें कि महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंधों की मांग को लेकर बुधवार को मुंबई ने मलिक का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा के नेतृत्व में हुआ। इस आंदोलन में नवाब मलिक को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग की उठाई गई।

मलिक ने किया राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन
आंदोलन में मौजूद भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंधों को उजागर किया है। बताया गया कि मंत्री पद पर रहते हुए मलिक ने अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ आर्थिक व्यवहार किया। यह राजनीतिक मर्यादाओं का पूरी तरह से उल्लंघन है। ऐसे में उन्होंने सभी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाना चाहिए। इसके साथ ही पूर्व सीएम फडणवीस द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर मलिक के खिलाफ निष्पक्ष जांच की जाए।

यह भी पढ़ें: भारत बायोटेक ने बताया कब लेनी चाहिए कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई ड्रग्स मामले को लेकर एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर टिप्पणी करने और कई आरोप लगाने के मामले में समीर के परिवार ने मलिक के खिलाफ दो केस दर्ज कराए हैं। जानकारी के मुताबिक एक केस एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराया है। वहीं परिवार ने नवाब मलिक पर मानहानि का केस भी किया है। बता दें कि कल समीर वानखेड़े के परिवार ने इस मामले को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की थी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति