
भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया दिल्ली की सत्ता का मंत्र, अब नेताओं को भुलाने होंगे आपसी मनमुटाव
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में राजधानी दिल्ली की सभी संसदीय सीटों पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने जीत के फार्मूले पर काम करना शुरू कर दिया है। दिल्ली की गददी पर काबिज होने के लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों को संगठन पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने का मंत्र दिया है। भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार अब सांसद जिला और मंडल पदाधिकारियों के साथ नियमित संवाद कायम करेंगे। इसके साथ ही बूथ स्तर पर होने वाली गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखेंगे। इस दौरान लोकसभा प्रभारी निर्मला सीतारमण ने पार्टी संगठन के जिलाध्यक्षों को भी सांसदों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही।
सांसदों का पार्टी संगठन के लोगों से सभी तालमेल नहीं
इरअसल, राजधानी दिल्ली में कई सांसदों का पार्टी संगठन के लोगों से सभी तालमेल नहीं बैठ रहा है। यहां तक कि कई बार पार्टी के कार्यक्रम में सांसद गैर हाजिर रहते हैं। कई सांसदों की शिकायत है कि जिला अध्यक्ष उन्हे पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी देना भी उचित नहीं समझते। इसके विपरीत कई जिलाध्यक्षों का कहना है कि सांसद बिना उन्हे सूचना दिए अपने ही लेवल पर कई प्रोग्राम आयोजित कर लेते हैं और इसका उनका बाद में पता चलता है। कई बार तालमेल न होने की वजह से लोगों में गलत संदेश जाता है। इन सब शिकायतों के चलते पार्टी नेतृत्व को इसका चुनावी नतीजों पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका है।
यह खबर भी पढ़ें—कीर्ति आजात का पीएम मोदी पर हमला, बताया राजनीतिक ठग
कोर ग्रुप की बैठक में भी यह मामला उठा
राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले कोर ग्रुप की बैठक में भी यह मामला उठा था। इस दौरान दो सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के सामने अपने जिला अध्यक्षों की शिकायत की थी।
Published on:
22 Jan 2019 05:19 pm
