
नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के नेता घर से ट्वीट कर राजनीति करना चाहते हैं।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ( BJP Leader Ram Madhav ) कश्मीर घाटी ( Kashmir Valley ) केा लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अनुच्छेद 370 ( Art 370 ) को निष्प्रभावी करने के केंद्र के निर्णय को वापस नहीं लिया जाएगा। केंद्र सरकार बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा का गठन ( Assembly Election ) की योजना पर अमल करने वाली है।
हाल ही कश्मीर घाटी में बीजेपी नेता की हत्या के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए शासन- प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग ( Demand Security ) की। बता दें कि बीजेपी बांदीपोरा जिला अध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और भाई की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। बीजेपी नेता राम माधव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अन्य नेताओं के साथ बारी के शोक संतप्त परिवार से मिलने गए। यहां टैगोर हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माधव ने कहा कि राजनीतिक विमर्श हो सकता है।
उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक बहस ( Political Debate ) के विरोध में नहीं हैं लेकिन दृढ़ता से हम यह मानते हैं कि अनुच्छेद 370 एक रोड़ा था और हमने उसे हटा दिया। अगर विरोधी दलों के नेता इस सहमत नहीं हैं तो लोगों से जाकर कहें कि उन्हें धारा 370 वापस चाहिए।
बीजेपी नेता ने नेशनल कांफ्रेंस ( National Conference ) और पीडीपी ( PDP ) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें राजनीति करनी है तो उन्हें ट्वीट करने की बजाय लोगों के बीच जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के नेता लोगों से कह रहे हैं कि अनुच्छेद 370 लाभकारी था। बीजेपी सरकार ने इसे हटाकर राजनीति है।
उन्होंने कहा कि घाटी में कुछ खुद के स्वार्थ के लिए अनुच्छेद 370 बनाए रखना चाहते हैं। ताकि इसकी आड़ में वो दूसरों की जान ले सकें। धारा 370 के समर्थक नेता वही नेता घर से ट्वीट कर रहे हैं। आज के दिन में सभी नेता मुक्त हैं। कुछ कश्मीर में हैं लेकिन वे केवल ट्वीट करते हैं। वे सड़कों पर नहीं आते।
राम माधव ने कहा कि जम्मू कश्मीर की पार्टियां कितना भी मातम मना लें लेकिन अनुच्छेद 370 वापस नहीं आने वाला। उन्होंने कहा कि एक साल बीत चुका है। अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के लोग अनुच्छेद 370 का मातम एक और साल मनाना चाहते हैं और ट्वीट करना चाहते हैं तो करते रहें।
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव ( Assembly Election ) की ओर इशारा करते हुए माधव ने कहा कि जल्दी ही विधानसभा का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा, बहुत जल्दी केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा का गठन किया जाएगा। विधानसभा के प्रतिनिधि शीघ्र ही चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। माधव ने संवाददाताओं से कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा का गठन किया जाएगा।
Updated on:
13 Jul 2020, 11:44 AM IST
Published on:
13 Jul 2020, 11:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.