28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्ता के नशे में चूर बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल, महिला इंस्पेक्टर को पीटने के लिए उठाया हाथ

राजकुमार ठुकराल इससे पहले भी दलित महिला के साथ मारपीट की वजह से विवादों में रह चुके हैं, जिसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ नोटिस भी जारी किया था।

2 min read
Google source verification
BJP MLA Rajkumar Thakural

BJP MLA Rajkumar Thakural

देहरादून। सत्ता का नशा ऐसा होता है कि उसमें चूर नेता अक्सर कानून को भी अपनी जेब में समझने लगते हैं और अक्सर कानून के साथ खिलवाड़ करते देखे जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तराखंड के रूद्रपुर से बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ, जो इन दिनों एक वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बीजेपी विधायक राजकुमार ठकुराल महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ बदसलूकी करते दिख रहे हैं।

सत्ता के नशे में विधायक ने महिला से इंसपेक्टर से की बदतमीजी

वीडियो में दिख रहा है कि नेताजी का गुस्सा इस कदर बढ़ा हुआ है कि वो किसी भी क्षण महिला इंस्पेक्टर पर हाथ भी उठा सकते थे। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में राजकुमार ठुकराल सिर्फ महिला दरोगा ही नहीं बल्कि वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों से भी बद्तमीजी में बात कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो 7 सितंबर का है। बीजेपी विधायक महिला इंस्पेक्टर पर ना सिर्फ चिल्लाते दिख रहे हैं बल्कि उन्हें बदतमीज बोलते हुए तमीज में रहने की नसीहत भी दे रहे हैं।

क्या है मामला

आपको बता दें कि ये मामला ट्रैफिक उल्लंघन से जुड़ा हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शुक्रवार को महिला सब-इंस्पेक्टर अनिता गैरोला इंदिरा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान एक बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा। सिटी पेट्रोल यूनिट का कहना है कि बाइक सवार नशे में था और कागजात की मांग करने पर वह उलझ गया, जिसके बाद उसे पत्नी के साथ कोतवाली ले जाया गया। हालांकि बाइक सवार ने अपनी पत्नी के साथ सीपीयू कर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया।

महिला इंसपेक्टर ने सर-सर कहकर किया संबोधित

मामले की जानकारी जब विधायक जी को लगी तो उनके तेवर सातवें आसमान पर चढ़ गए। राजकुमार ठुकराल कोतवाली पहुंचे और वहां जोर-जोर से चिल्लाने लगे। कोतवाली परिसर में विधायक को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वो बार-बार कहते नजर आ रहे हैं किसने मारा...। इस दौरान महिला इंसपेक्टर बार-बार विधायक राजकुमार ठुकराल से सर-सर कहकर बात कर रही है।

पहले भी दलित महिला को मारने का लग चुका है आरोप

आपको बता दें कि राजकुमार ठुकराल पहले भी एक दलित महिला को मारने-पीटने की वजह से विवादों में रह चुके हैं, जिसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ नोटिस भी जारी किया था।