5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता : अमित शाह के रोड शो में आगजनी और पथराव, भाजपा आज दिल्ली में करेगी प्रदर्शन

अमित शाह के रोड शो में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल कोलकाता पुलिस ने रैली स्थल से मोदी और शाह के पोस्टर हटाए ममता बनर्जी ने आयोग को लिखी चिट्ठी
3 min read
Google source verification
kolkata fire

कोलकाता। कोलकाता में भारी विरोध के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो हुआ। हालांकि रोड शो को बीच में ही रोकना पड़ा। 7 किलोमीटर तक चलने वाले रोड शो के दौरान हंगामा हो गया। जिसके बाद रोड शो को रोक दिया गया। कोलकाता कॉलेज स्ट्रीट के पास भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। साथ ही आगजनी और पथराव किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पत्थरबाजी से कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया है। अमित शाह ने इसके लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। वहीं इस मामले की शिकायत भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से की है। इधर विद्यासागर की मूर्ति टूटने पर ममता ने भाजपा पर आरोप लगाया है। ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंची हैं।

ये भी पढ़ें: कोलकाता: अमित शाह की रैली से पहले हंगामा, पुलिस ने बैनर और पोस्टर हटाए, ममता ने आयोग को लिखी चिट्ठी

अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन

कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से शिकायत की है। मुख्तार अब्बास नकवी ने रोड शो के दौरान हुए उपद्रव के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है। नकवी ने चुनाव आयोग से असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा बुधवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर सुबह 10; 30 बजे धरना प्रदर्शन करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बंगाल के लोग बिना डरे वोट करे।

ये भी पढ़ें: सरहद पर सख्त हुआ भारत, पाक को करारा जवाब देने के लिए बॉर्डर पर एयर डिफेंस यूनिट होगी तैनात

अमित शाह का ममता पर बड़ा हमला

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके शासन में अभी तक 7 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई हैं। शाह ने कहा कि ममता बनर्जी डर गई हैं। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है, इसलिए भाजपा नेताओं के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर हिंसा कराने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आगजनी की, हम पर हमला करने का प्रयास किया गया। लेकिन टीएमसी के गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत से केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी। बंगाल में बड़े बहुमत से बीजेपी चुनाव जीतने जा रही है। 23 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं।

रोड शो से पहले हंगामा

अमित शाह के रोड शो से पहले कोलकाता पुलिस और भाजपा आमने- सामने है। कोलकाता पुलिस ने रैली स्थल पर पहुंचकर भाजपा के बैनर और पोस्टर हटा दिए। पुलिस का कहना है कि पार्टी की ओर से रैली की परमिशन वाले कागज नहीं दिखाए जाने पर मोदी और शाह के पोस्टर हटाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: JDU का न्योता, PM मोदी के समर्थन में आएं BJD और YSR कांग्रेस

विजयवर्गीय ने टीएमसी पर साधा निशाना

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि परिमशन मिलने के बाद भी होर्डिंग और पोस्टर हटाए गए हैं। भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।

ममता ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

वहीं प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। ममता ने आयोग से आखिरी और सातवें चरण के चुनाव में केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की मांग की है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को संपर्क नहीं रखने का आरोप लगाया है। ममता ने आयोग से क्विक रिस्पॉन्स टीम में स्थानीय अफसर होने की भी मांग की है।