5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक राजा सिंह का विवादित बयान, कहा- बांग्लादेशी खुद वापस न जाएं तो गोली मार दो

भाजपा असम की तरह बंगाल में भी एनआरसी को लागू करने का काम करेगी।
2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jul 31, 2018

raja singh

भाजपा विधायक राजा सिंह का विवादित बयान, कहा- बांग्लादेशी खुद वापस न जाएं तो गोली मार दो

नई दिल्‍ली। सोमवार को असम में एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद से केंद्र सरकार और विपक्ष में एक बार फिर ठन गई है। इस बात को लेकर विपक्ष ने जहां लोकसभा और राज्‍यसभा में दिनभर हंगामा मचाया वहीं भाजपा विधायक राजा सिंह ने एक भड़काऊ बयान देकर सबको चौका दिया है। भाजपा विधायक ने कहा कि अवैध घोषित बांग्‍लादेशी अगर खुद वापस न जाएं तो उन्‍हें गोली मार देनी चाहिए।

असम: एनआरसी में उग्रवादी संगठन उल्‍फा नेता का नाम शामिल, पूर्व राष्ट्रपति के रिश्तेदार का नाम गायब

बयान से मचा तूफान
नेशनल सिटिजन रजिस्‍टर के मुद्दे पर कल से ही तूफान मचा है। इस बीच हैदराबाद से भाजपा विधायक ने भड़काऊ बयान देकर सनसनी फैला दी है। उन्‍होंने कहा कि जो अवैध बांग्लादेशी अपने देश वापस नहीं लौट रहे हैं, उन्हें गोली मार देनी चाहिए। आपको बता दें कि राजा सिंह हैदराबाद की गोशमहल विधानसभा से विधायक हैं। पार्टी की नीतियों पर अमल को लेकर काफी आक्रामक और सक्रिय रहते हैं। इससे पहले ही पश्चिम बंगाल भाजपा अध्‍यक्ष अध्यक्ष दिलीप घोष कह चुके हैं कि अगर उनकी सरकार आती है तो असम की तरह ही बंगाल में भी एनआरसी को लागू करने का काम करेगी।

एनआरसी से नाराज ममता सियासी लामबंदी के लिए पहुंची दिल्‍ली, राजनाथ सिंह से आज करेंगी मुलाकात
बंगाल में भी एनआरसी लागू करने की मांग
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का दूसरा ड्राफ्ट जारी होने के बाद अब इसे पश्चिम बंगाल में भी लागू करने की मांग उठी है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा काफी आक्रामक हो उठी है। दिलीप घोष ने कहा है कि बंगाल में करीब एक करोड़ से अधिक बांग्लादेशी अवैध रूप से रहते हैं। हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। उन्हें अब बुरे दिन का सामना करना पड़ेगा। घोष ने कहा कि जो लोग घुस‍पैठियों का समर्थन कर रहे हैं उन्हें भी अपना बोरिया-बिस्‍तर समेट लेने की जरूरत है।