2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP नेता और पूर्व विधायक Tara Singh का निधन, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

BJP नेता और पूर्व विधायक सरदार Tara Singh का मुंबई के निजी अस्पताल में निधन 82 वर्ष की उम्र में तारा सिंह ने ली अंतिम सांस पिछले लंबे समय से कई बीमारियों से थे पीड़ित

2 min read
Google source verification
BJP Leader Tara Singh

बीजेपी नेता तारा सिंह का 82 की उम्र में निधन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नेता और पूर्व विधायक सरदार तारा सिंह ( Tara Singh ) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। तारा सिंह ने 82 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। भाजपा नेता पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने बताया ट्वीट के जरिए सरकार तारा सिंह के निधन की जानकार दी। तारा सिंह मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

मुंबई के लीलावती अस्पताल में सरकार तारा सिंह का उपचार चल रहा था। वे कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे।बीजेपी ने सोमैया ने ट्वीट के जरिए कहा कि- मेरे वरिष्ठ सहयोगी भाजपा नेता सरदार तारा सिंह का शनिवार सुबह लीलावती अस्पताल में लंबी बीमारियों के बाद निधन हो गया, ईश्वरी उनकी आत्मा को शांति दे प्रार्थना।

स्कूल खोले जाने को लेकर सरकार का सबसे बड़ा ऐलान, जानें अब कब तक बंद रखे जाएंगे स्कूल

मानसून को लेकर मौसम विबाग ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में होगी जोरदार बारिश

बीजेपी नेता के निधन के खबर जैसे उनके सहयोगियों को लगी शोक की लहर दौड़ गई। मुंबई के भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने भी ट्वीट के जरिए कहा कि- मुंलुंड विधानसभा के पूर्व विधायक और मेरे सहयोगी एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता सरदार तारा सिंह के निधन के बारे में सुनहर हैरान हूं। उनके निधन से एक शून्य पैदा हो गया है। वाहेगुरु उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करे और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने करने की शक्ति दे।

आपको बता दें कि सरदार तारा सिंह ने राजनीतिक सफर की शुरुआत जमीनी स्तर से की। उन्होंने बतौर नगरसेवक के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उनके कामों करने का ही नतीजा था कि उन्हें विधायक का टिकट भी मिला और जनता का आशीर्वाद भी। राजनीतिक जीवन में तारा सिंह चार बार बतौर विधायक जीत लोगों की सेवा करते रहे। उनका विधानसभा क्षेत्र मुलुंड था।

आपको बता दें कि इससे पहले दो सितंबर को भी तारा सिंह के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने तारा सिंह के निधन की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दी थी, हालांकि बाद में सच का पता चलने पर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।