1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के ‘शत्रु’ आज होंगे कांग्रेस में शामिल, पटना साहिब से रविशंकर को देंगे चुनौती

पीएम मोदी से नाराज चल रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा ने शत्रु को नहीं दिया टिकट रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से उतारा  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 28 Mar 2019, 10:56 AM IST

shatru

भाजपा के 'शत्रु' आज होंगे कांग्रेस में शामिल, पटना साहिब से रविशंकर को देंगे चुनौती

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के बागी और पीएम मोदी के धुर विरोधी शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस उन्‍हें पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतार सकती है। वर्तमान में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा वहीं से भाजपा सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने वहां से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

रोचक होगा मुकाबला
अगर कांग्रेस शत्रु को वहां से मैदान में उतारती है तो पटना साहिब सीट पर इस बार रोचक मुकाबला होगा। ऐसा इसलिए कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा वहां से दो बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

राहुल को मानते हैं मास्‍टर ऑफ सिचुएशन
बता दें कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा लगातार सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में लिखते रहे हैं। हाल ही में उन्‍होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की थी। कांग्रेस अध्‍यक्ष को 'मास्टर ऑफ सिचुएशन' मानते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के न्‍याय योजना का जिक्र करते हुए लिखा था कि इस योजना ने हमारे कुछ अहम लोगों को परेशान कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति