1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BMC ने मातोश्री से हटवाए महाराष्‍ट्र सीएम केवल आदित्‍य ठाकरे वाले होर्डिंग्‍स

विधायक पी सरनाइक ने की आदित्‍य को सीएम बनाने की मांग इस मामले में उद्धव ठाकरे लेंगे अंतिम फैसला शिवसैनिकों ने जगह-जगह लगाए आदित्‍य फॉस सीएम वाले होर्डिंग्‍स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 1 Nov 2019, 11:06 AM IST

aditya52.jpg

नई दिल्‍ली। बृहन्मुंबई नगर निगम ( बीएमसी ) ने मातोश्री ( ठाकरे निवास ) के बाहर लगे उस होर्डिंग्‍स को हटा दिया है जिस पर महाराष्ट्र सीएम केवल आदित्य ठाकरे लिखा है। इस होर्डिंग्‍स के जरिए महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी पर शिवसेना के जोर दिए जाने के बीच पार्टी के विधायकों ने नई सरकार में आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी ।

आदित्‍य ठाकरे को सबसे पहले सीएम बनाने की मांग होर्डिंग्‍स के जरिए ठाणे शहर से शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने किया था। उन्‍होंने कहा था कि हम महाराष्‍ट्र में आदित्य ठाकरे को अगला मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। लेकिन उद्धवजी इस मामले में अंतिम फैसला लेंगे।

उसके बाद महाराष्ट्र सीएम केवल आदित्य के होर्डिंग्स जगह-जगह लगाए गए थे। उसी होर्डिंग्‍स को बीएमसी ने हटा दिया है। इस होर्डिंग्‍स में ठाणे शहर से विधायक प्रताप सरनाइक ने कहा था कि हम आदित्य ठाकरे को अगला मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

आदित्‍य ने की राज्‍यपाल कोश्‍यारी से मुलाकात

दूसरी तरफ सीएम पद को लेकर मची रार के बीच शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उन्‍होंने राज्य के अनेक हिस्सों में बेमौसम बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान के कारण अकाल घोषित करने की मांग की। आदित्य ठाकरे ने राजभवन में कोश्यारी से मुलाकात के बाद मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में विभिन्न क्षेत्रों में मानसून के बाद भारी बारिश हुई है। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर भारी बारिश से प्रभावित किसानों तथा मछुआरों को हर संभव मदद देने की मांग की।

राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया की ओर से महाराष्ट्र में सरकार गठन में देरी के सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने इस मामले में शिवसेना अध्यक्ष और अपने पिता उद्धव ठाकरे को सारे अधिकार दिए हैं। राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल थे। जिन्हें आज विधानसभा में पार्टी का नेता चुना गया। पार्टी की बैठक में आदित्य ठाकरे ने शिंदे की उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखा।

बता दें कि विधानसभा में पार्टी के नेता के पद के लिए आदित्य का नाम भी सामने आया था। नेता का चुनाव दादर स्थित पार्टी कार्यालय सेना भवन में पार्टी विधायकों की हुई बैठक में किया गया।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति