4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएए : प्रियंका कर सकती हैं शांतिपूर्वक विरोध करने वालों की हौसला-अफजाई

28 दिसंबर को स्थापना दिवस मनाएगी कांग्रेस सीएए के खिलाफ शांति मार्च निकालने की योजना सेवादल (Sewa Dal) की ओर से किया जाएगा आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification

image

Navyavesh Navrahi

Dec 26, 2019

priyanka_gandhi_lucknow_1.jpg

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ आ सकती हैं और नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर शांतिपूर्वक आंदोलन करने वालों की हौसला-अफजाई कर सकती हैं। हालांकि पदाधिकारी खुलकर जानकारी देने से मना कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी 28 दिसंबर को लखनऊ आकर सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए आंदोलन में शामिल होने वालों का हौसला-अफजाई करेंगी। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्घ स्तर पर हो रही हैं।

पंजाब के राज्यपाल ने विधायकों की नियुक्ति पर मांगा स्पष्टीकरण

शांति मार्च निकालेगी कांग्रेस

सूत्रों के अनुसार- पार्टी ने इस दिन शांति मार्च का आयोजन करने की योजना बनाई है, जिसमें प्रियंका गांधी के शामिल होने की उम्मीद है। इसका एक कारण लखनऊ में एनआरसी और सीएए को लेकर पिछले दिनों हुई घटनाएं भी बताया जा रहा है। शांति मार्च का आयोजन सेवादल की ओर से किया जा रहा है और इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार गोष्ठी भी आयोजित कर रही है।

ठंड में मफलर के बारे में पूछा तो अरविंद केजरीवाल ने दिया बेबाक जवाब

दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होंगी सोनिया गांधी और राहुल

सूत्रों ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस में दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि प्रियंका गांधी लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल होंगी। उधर कांग्रेस के निष्कासित नेता भी स्थापना दिवस जोर शोर से मनाने की तैयारी कर रहे हैं इसलिए पार्टी की ओर से इस पर भी नजर रखने का इशारा किया गया है।