सारंगढ़ मुख्यालय पहुंचने पर लोगों की अलग परेशानी सामने आई। लोग इस बात से खुश जरुर थे कि उनकी वर्षों की मांग जिला बनाए जाने की पूरी हुई, लेकिन इस बात को लेकर नाराजगी भी जाहिर किए कि पूरी तरह से जिला अस्तित्व में नहीं आ पाया है। रमेश सिदार का कहना था कि मौजूदा समय में गिनती के विभाग सारंगढ़ में शिफ्ट हो चुके हैं, (cg vidhansabha chunav 2023) लेकिन अब भी कई विभागों के काम के लिए रायगढ़ की दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें मुख्य रूप से रोजगार दफ्तर है। प्रतिदिन सारंगढ़ से बेरोजगार बच्चे पंजीयन के लिए रायगढ़ पहुंच रहे हैं।