बताया जा रहा है कि, 100 रुपए की चालानी कार्रवाई से नाराज युवक कार्यालय में भी घुस गया। यहां उसने महिलाओं के सामने भी कार्रवाई करने वाली टीम के कर्मचारियों को गालियां दीं। 10 मिनट तक युवक कार्यालय में हंगामा करता रहा। लेकिन, जब टीम की ओर से चालान के 100 रुपए वापस दे दिए तो वो वहां से चला गया। इधर, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर एसडीएम और सीएमओ ने युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।