इस विधायक शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के दौरान 100 यूनिट जलाने पर 100 रुपए बिजली का बिल दिया जा रहा था, लेकिन कांग्रेस की सरकार जाते ही बिजली के बिल मनमाने तरीके से वसूला जाने लगा है। झुग्गी बस्तियों, गरीब, मेहनतकश मजदूरों के घर 20 से 50 हजार तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। इतने अधिक बिल जमा न कर पाने पर बिजली कंपनी के अधिकारी बिल न जमा कर पाने वालों को कनेक्शन काटने की धमकी दे रहे हैं। कई कनेक्शन तो काटे भी जा रहे हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस उन गरीबों के घर पहुंचकर गरीबों के कटे पड़े कनेक्शनों को दौबारा जोड़ रही है।