4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएसएस के कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी के दिए भाषण को चिदंबरम ने सराहा, ट्वीट कर की तारीफ

पी.चिदंबरम ने प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में दिए भाषण की तारीफ की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 8 Jun 2018, 4:44 PM IST

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नागपुर में संघ के कार्यक्रम में जाने से पहले जितना बवाल मचा था वो गुरुवार को शांत हो गया। आरएसएस के कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी ने जो भाषण दिया अब चारों तरफ उसकी तारीफ हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन से आखिरकार पार्टी की सारी टेंशन दूर हो गई है। कांग्रेस पूर्व राष्ट्रपति के भाषण को लेकर अब बीजेपी और RSS पर निशाना साध रही है। इस बीच यूपीए में वित्त मंत्री रहे पी.चिदंबरम ने अपने एक ट्वीट में प्रणब मुखर्जी के भाषण की प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें-नींद में खलल पड़ने से गुस्साए बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

चिदंबरम का ट्वीट

चिदंबरम ने शुक्रवार को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'खुश हूं कि मिस्टर प्रणब मुखर्जी ने RSS को बताया कि कांग्रेस की विचारधारा में सही क्या है। यह उनके कहने का अपना तरीका था कि RSS की विचारधारा में गलत क्या है।'

पहले क्या कहा था चिदंबरम ने

वहीं, प्रणब मुखर्जी के आरएसएस कार्यक्रम में जाने से पहले चिदंबरम ने कहा था, 'अब उन्होंने (प्रणब मुखर्जी) न्योता स्वीकार कर लिया है तो इस पर बहस करने का कोई मतलब नहीं कि उन्होंने न्योता क्यों स्वीकार किया। अब सबसे महत्वपूर्ण यह कहना है कि सर आपने न्योता स्वीकार कर लिया है, कृपया वहां जाइए और उन्हें बताइए कि उनकी विचारधारा में गलत क्या है।'

यह भी पढ़ें-हरियाणा: घर से गैस सिलेंडर भरवाने निकली थी नाबालिक लड़की, गांव के 5 युवकों ने किया गैंगरेप

न्योता स्वीकार करने पर हुई थी आलोचना

आपको बता दें कि जब प्रणब मुखर्जी ने आरएसएस के कार्यक्रम में जाने का न्योता स्वीकार किया था तब उनकी आलोचना होने लगी थी। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी पार्टियों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें कार्यक्रम में नहीं जाने की अपील की थी।

कार्यक्रम में क्या कहा था प्रणब मुखर्जी ने

नागपुर में RSS के कार्यक्रम को संबोधित करते प्रणब दा ने कहा था कि हम अपनी बहुलता को स्वीकार करते हैं और इसका सम्मान करते हैं।' उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि धर्मिक मतभेद से भारत को परिभाषित करने का हर प्रयास देश को कमजोर बनाएगा। वहीं, असहिष्णुता भारतीय पहचान को कमजोर बनाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पहचान और भारतीय राष्ट्रवाद, सार्वभौमिकता और सह-अस्तित्व से पैदा हुआ है।