16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mamta Banerjee and Governor : ममता ने पीएम से की राज्यपाल की शिकायत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार में सलाहकार की नियुक्ति में बाधा पहुंचाने पर शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल जगदीप धनखड़ की शिकायत की। उधर राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके बयान की गलत व्याख्या कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Mamta Banerjee and Governor : ममता ने पीएम से की राज्यपाल की शिकायत

Mamta Banerjee and Governor : ममता ने पीएम से की राज्यपाल की शिकायत

सलाहकारों की नियुक्ति में धनखड बाधक
चयन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं - राज्यपाल

कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार में सलाहकार की नियुक्ति में बाधा पहुंचाने पर शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल जगदीप धनखड़ की शिकायत की। उधर राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके बयान की गलत व्याख्या कर रही है।

करती हूं केंद्र के निर्देशों की पालना

ममता बनर्जी ने चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर के वर्चुय्ल उद्घघाटन समारोह में पीएम से कहा कि आपके कहने के अनुसार हम सलाहकारों की नियुक्ति कर रहे हैं। लेकिन राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल उठा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि नियुक्ति की प्रक्रिया बताएं। उन्हें पता ही नहीं सब कुछ पीएम के दिशानिर्देश के अनुसार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक मतभेद के बावजूद हम केन्द्र सरकार के दिशा- निर्देश की पालन करते हैं।

मुख्यमंत्री की बात सही नहीं

राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री का ऐसा बयान वांछित नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार को समय समय पर लिखे पत्र में सलाहकारों की नियुक्ति में शिकायतों का जिक्र किया था। उनकी चयन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होने से शिकायतों को बल मिल रहा था। राज्य सरकार ने उनके पत्र का सटीक जवाब भी नहीं दिया। इस बीच धनखड़ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे। वे रविवारको कोलकाता लौट आएंगे।
ऐसे तो लोकतंत्र ही नहीं रहेगा- सुकांत

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल की शिकायत करने के लिए मुख्यमंत्री की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से राज्यपाल की शिकायत कर सकती हैं। लेकिन ममता बनर्जी की ओर से सार्वजिनक रूप से राज्यपाल की शिकायत करना ठीक नहीं है। अब तक देश के कोई भी मुख्यमंत्री ने खुले आम राज्यपाल की शिकायत नहीं की है। अगर ऐसा ही होता रहा तो लोकतंत्र ही नहीं रहेगा।