23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / सीएम सोरेन पहुंचे भोलेनाथ की शरण, सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना जताई

सीएम सोरेन पहुंचे भोलेनाथ की शरण, सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना जताई

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मंदिर में सभी महिला श्रद्धालुओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चाईबासा

•

image

Devkumar Singodiya

•

Updated: 8 Mar 2024, 11:04 PM IST

सीएम सोरेन पहुंचे भोलेनाथ की शरण, सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना जताई

सीएम सोरेन पहुंचे भोलेनाथ की शरण, सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना जताई

झारखंड में महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव बारात कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पूरे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी। इस धार्मिक धरोहर को देश में अलग पहचान दिया जायेगा।

महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर द्वारा आयोजित श्री शिव बारात कार्यक्रम में आए भक्तजनों का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम के लिए मैं अपनी ओर से महासमिति के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।

इस अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में उपस्थित सभी महिला श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।