27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने गोविंद बल्लभ पंत की जयंति पर दी श्रद्धाजंलि, यूपी के पहले मुख्यमंत्री थे पंत

भारत रत्न और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोबिंद बल्लभ पंत का 135 वीं जयंती है । इस मौके पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक निर्माण भवन में श्रद्धाजंलि अर्पित की ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 10 Sep 2022, 6:29 PM IST

cm_yogi_aditya_nath.png

यूपी के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत को सीएम योगी ने दी श्रद्धाजंलि

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यूपी के पहले मुख्यमंत्री और भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धाजंलि दी। पूर्व सीएम गोविंद बल्लभ पंत की आज 135वीं जयंती है इस मौके पर लखनऊ में स्थित लोक निर्माण भवन में पुष्प अर्पित कर योगी ने श्रद्धाजंलि दी।

यह भी पढ़ें : मंत्री स्वतंत्र देव सिह से चौकी इंचार्ज की शिकायत करनी पहुंची आदिवासी महिला, बोली कहां से लाउं 15 साल की लड़की ?

सीएम योगी ने श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद कहा कि गोविंद बल्लभ पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने भारत के आजादी की लड़ाई में गांधी जी के साथ मिलकर बढ़ चढ़कर भाग लिया । भारत रत्न गोविंद वल्लभ पंत की कर्मठता, राष्ट्रनिष्ठा व संगठन क्षमता हम सभी के लिए अप्रतिम प्रेरणा है।
योगी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत की निष्ठा और संगठन की कुशलता को देखकर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व दिया गया था। पंत को भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला और इसके अलावा वह विभिन्न पदों रहें।

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन प्रहार क्या है ? जिसका प्रयोग मुख्तार अंसारी के गैंगों के खिलाफ कर रही पुलिस

ब्रिटिश हुकुमत में संयुक्त प्रांत का प्रधानमंत्री बाद में मुख्यमंत्री
गोविंद बल्लभ पंत भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सिपाही थे। प. पंत का जन्म अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई रैमजे इंटर कालेज में की। उसके बाद वह इलाहबाद चले गए। जहां वह पढ़ाई के साथ ही आजादी के आंदोलन से जुड़ गए। ब्रिटिश हुकूमत में संयुक्त प्रांत के प्रधानमंत्री और फिर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने बाद ये नेता देश का गृहमंत्री बना । आजादी के बाद देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाला यही राजनेता था ।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग