नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ( Congress Leader Adhir Ranjan Chaudhary ) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा से एसपीजी हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भविष्य के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि याद रखना कि एक दिन आप भी ‘पूर्व’ बनोगे।