5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP के बीच गठबंधन, 40 सीटों पर बनी सहमति

2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस, एनसीपी के साथ शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप) मिलकर चुनावी मैदान में होंगे।
2 min read
Google source verification
NCP SHAARAD PAWAR

महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP आए साथ, 40 सीट पर बनी सहमति, महागठबंधन पर भी चल रही बात

मुंबई। मिशन 2019 को देखते हुए सभी राजनैतिक दल अपने-अपने दांव पेच खेलने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस ने बिहार में क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर लिया है, अब महाराष्ट्र में भी क्षेत्रियों पार्टियों से गठबंधन हो गया है। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस, एनसीपी के साथ शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप) मिलकर चुनावी मैदान में होंगे। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस और एनसीपी के बीच राज्य की 48 सीटों में से 40 सीटों पर सहमति बनी है। इनमें से 20 सीट पर कांग्रेस और 20 सीट पर एनसीपी चुनाव लड़ेगी। अभी 8 सीटों को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

एनसीपी प्रमुख ने शरद पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और राकांपा मिलकर लड़ेंगे। इसके अलावा 'दोस्त' भी शामिल होंगे। सीट बंटवारे को लेकर कोई भ्रम नहीं है। अगर कोई भ्रम होता है तो दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ बैठकर सुलझा लेंगे। साथ ही शरद यादव ने यह भी जानकारी दी कि सभी विपक्षी दलों ने एक साथ आने और महागठबंधन बनाने का फैसला किया है। उस दिशा में भी बातचीत चल रही है। महागठबंधन के बाद जिस पार्टी की अधिकतम ताकत होगी, उसे राज्य में अधिक सीटें दी जाएंगी।

नसीरुद्दीन शाह के साथ खड़ा हुआ बॉलीवुड, आशुतोष राणा और मधुर भंडारकर बोले- लोगों को अपनी बात कहने का हक

बता दें कि अभी राज्य की आठ सीटों अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, पुणे, रवर, सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी, वाशिम और यवतमाल पर फैसला नहीं हो पाया है. इनमें से कई सीटों पर कांग्रेस और एनसीपी दोनों दावा कर रही हैं। गत लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे जबकि एनसीपी 21 सीटों पर लड़ी। कांग्रेस को दो सीट और एनसीपी को पांच सीटें मिलीं।

छात्रा ने हिजाब उतारने से किया इनकार तो नहीं दे पाई UGC NET की परीक्षा