नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खासकर दो राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के भीतर जारी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। सलमान खुर्शीद के बयान पर राशिद अल्वी ने पलटवार किया है। राशिद अल्वी ने कहा कि कुछ नेता पार्टी को तबाह करने में जुटे हुए हैं। नेताओं की बयानबाजी पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। घर के लोग ही घर में आग लगा रहे हैं।