14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आप’ की जीत पर कांग्रेस में अंदरुनी कलह, शर्मिष्ठा ने चिदंबरम से पूछा उनकी जीत पर गर्व क्यों?

Delhi Election Result 2020 आप की जीत पर कांग्रेस में कलह दिल्ली महिला कांग्रेस अध्य़क्ष शर्मिष्ठा ने उठाए सवाल पी. चिदंबरम की प्रतिक्रिया को लेकर कसा तंज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Feb 2020, 2:13 PM IST

Delhi Assembly Election Result

दिल्ली के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस में कलह

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 ( Delhi Election Result 2020 ) में आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। 70 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) की जीत के साथ ही कांग्रेस ( Conress ) के लिए लगातार दूसरा विधानसभा चुनाव ऐसा रहा जब उसने खाता तक नहीं खोला।

बावजूद इसके पार्टी नेता केजरीवाल की जीत पर खुश नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस में इसको लेकर अंदरुनी कलह शुरू हो गई है।

कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर उनके नेता ही सवाल उठाने लगे हैं। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी को ही बंद करने की मांग कर दी। यही नहीं उन्होंने वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम पर भी निशाना साधा।

निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय ने चला तुरुप का इक्का, फैल हुआ तो सीधे फांसी

केजरीवाल की जीत के बाद कांग्रेस को कलह शुरू हो गई है। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बयान पर एतराज जताते हुए एक ट्वीट किया।

शर्मिष्ठा ने इस ट्विट में लिखा, 'सर, बस मैं इतना जानना चाहती हूं कि क्या कांग्रेस पार्टी बीजेपी को राज्यों में हराने के लिए क्षेत्रिय पार्टियों को आउटसोर्स कर रही है?

अगर नहीं तो आप आम आदमी पार्टी की जीत पर गर्व क्यों कर रहे हैं? और अगर ऐसा है तो हमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बंद कर देना चाहिए।'

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आम आदमी पार्टी की जीत के बाद कहा था कि ये परिणाम विपक्ष का हौसला बढ़ाने वाले परिणाम हैं। शर्मिष्ठा मुखर्जी चिदंबरम की इसी प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा है कि अगर दिल्ली के परिणाम पर आप गर्व महसूस क्यों कर रहे हैं? जबकि कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई है।

शर्मिष्ठा के इस ट्वीट ने कांग्रेस में अंदरुनी कलह की तरफ इशारा किया है। पार्टी का एक धड़ा दिल्ली में विपक्ष की जीत इस तरह की प्रतिक्रिया को गलत मानता है। ऐसे में हो सकता है आगे चलकर ये मामला तूल पकड़े।