23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 वोट से जीते जयतीर्थ दहिया का चुनाव अमान्य घोषित

कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 वोट से जीते जयतीर्थ दहिया का चुनाव अमान्य घोषित

जयतीर्थ दहिया का चुनाव अमान्य घोषित जयतीर्थ के कुल वोट 36694 जबकि इंद्रजीत के 36698 वोट जयतीर्थ की याचिका कोर्ट में विचाराधीन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Sep 2019, 12:31 PM IST

01_08_2019-jaithraduadahiya_19452041.jpg

,,

नई दिल्ली। कांग्रेस के लिए मौजूदा दौर मुश्किलों से भरा साबित हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली शिकस्त के बाद से पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। इस बीच दो राज्यों में विधानसभा चुनाव ने एक बार फिर पाट्टी को उबरने का मौका तो दिया है लेकिन रास्ता अब भी कठिनाईयों से भरा साबित हो रहा है।

ताजा झटका कांग्रेस को हरियाणा में लगा है। यहां पर 2014 के चुनावों में सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र से मात्र तीन वोट से जीते पूर्व कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया के वोटों की संख्या कम हो गई है। इसके साथ ही उनकी जीत को अमान्य घोषित कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने जारी की सबसे बड़ी चेतावनी, चक्रवाती तूफान के साथ बढ़ रहा है एक ओर खतरा, इन राज्यों पर पड़ेगा असर

दरअसल दहिया से पराजित घोषित किए गए इनेलो प्रत्याशी इंद्रजीत दहिया को चार वोट अधिक मिले हैं।

हालांकि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने अभी इंद्रजीत को विजेता घोषित नहीं किया है। इसके लिए पीठ ने जबर सिंह केस का हवाला दिया।

वैसे जयतीर्थ दहिया विधानसभा की सदस्‍यता से पहले ही इस्‍तीफा दे चुके हैं।

यह है पूरा मामला
मामला 2014 के चुनाव का है। इसमें जयतीर्थ दहिया को जीत मिली थी। इसके बाद इनेलो प्रत्याशी इंद्रजीत दहिया ने जयतीर्थ दहिया को निर्वाचित घोषित किए जाने को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

ईवीएम और अन्य रिकार्ड की जांच के बाद इंद्रजीत को चार वोट अधिक मिलने पर पीठ ने जयतीर्थ का चुनाव अमान्य घोषित करार दिया।

इसी के साथ हाई कोर्ट ने जयतीर्थ दहिया की एक याचिका पर, जिसमें उन्होंने इंद्रजीत पर अपने गांव में बूथ कब्जा करने का आरोप लगाया है, इंद्रजीत और व चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

वहीं जयतीर्थ ने कहा है कि 'मेरा चुनाव अमान्य घोषित कर दिया गया है।

हाई कोर्ट में मेरा कुल वोट 36694 मानी है जबकि इंद्रजीत की 36698 । इंद्रजीत को मेरे से चार वोट अधिक बताए गए हैं।

लेकिन उसको विजेता घोषित नहीं किया गया क्योंकि अभी मेरी याचिका विचाराधीन है।

सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ के एक फैसले के तहत इंद्रजीत को अभी विजेता घोषित नहीं किया जा सकता।'