27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता का ऐलान, भाजपा विधायक राम कदम की जुबान काटने वाले को 5 लाख का इनाम

वीडियो में पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वह रूप से यह कहते दिख रहे हैं कदम का बयान विधायक की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 7 Sep 2018, 7:52 AM IST

news

कांग्रेस नेता का ऐलान, भाजपा विधायक राम कदम की जुबान काटने वाले 5 लाख का इनाम

नई दिल्ली। लड़की को लेकर आए भाजपा विधायक राम कदम के बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता ने बयान देकर मामले को हवा दे दी है। कांग्रेस नेता ने ऐलान किया है कि वह भाजपा विधायक राम कदम की जीभ काटने वाले को बड़ा इनाम देंगे। आपको बता दें कि भाजपा विधायक उस समय विवादों में आ गए थे, जब उन्होंने लड़की को अगवा करे लेने संबंधी एक कथित टिप्पणी कर दी थी।

यह खबर भी पढ़ें— पश्चिम बंगाल: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती शव, पुलिस ने शुरू की जांच

5 लाख लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सुबोध साओजी का एक कथित वीडियो जारी हुआ है। वीडियो में पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वह रूप से यह कहते दिख रहे हैं कदम का बयान विधायक की गरिमा के अनुरूप नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इस बयान को लेकर भाजपा विधायक की जीभ काटने वालो को 5 लाख लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद राज्य की सियासत में घमासान मच गया। हालांकि भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, इस संबंध में कांग्रेस नेता से कोई संपर्क नहीं हो सका।

यह खबर भी पढ़ें— बिहार: शेल्टर होम दुष्कर्म मामले में पप्पू यादव का नीतीश पर निशाना, आरोपियों को बचा रही सरकार

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक द्वारा लड़कियों को अगवा कर उनके ठुकराए प्रेमियों के पास लाने की धमकी दिए जाने के बाद बुधवार को सियासी गलियारों में हलचल मच गई। यह धमकी एक सार्वजनिक मंच पर दी गई, जहां भाजपा विधायक राम कदम ने अपने घाटकोपर निर्वाचन क्षेत्र में गोकुलाष्टमी महोत्सव के बाद बड़ी संख्या में युवाओं को संबोधित करते हुए यह विवादास्पद बयान दिया।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग