4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2019: शशि थरूर ने Exit Polls को बताया गलत, योगेंद्र यादव ने कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सभी एग्जिट पोल्‍स को ‘गलत’ करार दिया है। थरूर ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया में 56 एग्जिट पोल्‍स गलत साबित हुए हैं। योगेंद्र यादव कहा “कांग्रेस को अब खत्‍म हो जाना चाहिए।
2 min read
Google source verification
congress

शशि थरूर ने Exit Polls को बताया गलत, योगेंद्र यादव ने कांग्रेस पर बोला हमला

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के संपन्न होने के बाद आए विभिन्‍न एग्जिट पोल्‍स ने सबको चौंका दिया है। एग्जिट पोल्‍स एक बार फिर देश में भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनने का खुला संकेत कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के यूपीए 150 के आसपास ही सिमटती नजर आ रही है। वहीं, विपक्षी दलों एग्जिट पोल्स को नकारते हुए तीखी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।

भाजपा ने बुलाई एनडीए में शामिल दलों की बैठक, 23 को सोनिया करेंगी यूपीए नेताओं से बातचीत

पुणे: जाधव वाड़ी बांध में डूबने से 3 लोगों की मौत, एनडीआरएफ ने तीन की बचाई जान

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सभी एग्जिट पोल्‍स को ‘गलत’ करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पिछले 5 लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल्‍स के आंकड़ों और चुनावी नतीजों को भी शेयर किया है। कांग्रेस ने इन पुराने एग्जिट पोल्स के माध्‍यम से बताया है कि कैसे इन पोल्‍स में सांख्यिकीय गलतियां होती हैं। यही नहीं थरूर ने ऑस्‍ट्रेलिया का एक उदाहरण भी पेश किया है। उन्होंने कहा कि वहां पर एक नहीं, बल्कि 56 एग्जिट पोल्‍स गलत साबित हुए हैं। थरूर ने ट्वीट करते हुए एग्जिट पोल्‍स को गलत बताया है।

अलवर गैंगरेप केस में गृह मंत्रालय का आदेश, लापरवाही करने वाले पुलिस वालों पर होगी कार्रवाई

इसके साथ ही स्‍वराज इंडिया के अध्‍यक्ष और योगेंद्र यादव ने कांग्रेस पर करारा तंज कसा है। योगेंद्र यादव ने कहा है कि कांग्रेस अब ‘खत्‍म हो जानी चाहिए’। योगेंद्र यादव ट्विटर पर एक मैसेज लिखते हुए कहा कि “कांग्रेस को अब खत्‍म हो जाना चाहिए। अगर वह भारत संस्कृति के मूल विचार को बचाने के क्रम में भाजपा को रोकने में असफल है तो उसका देश के इतिहास में कोई सकरात्मक रोल नहीं है। इसके साथ ही पश्विम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भी एग्जिट पोल्स को गोशिप बताया है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.