इन तीनों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और जेडी(एस) के विधायकों का शपथ ग्रहण शुरू हुआ। सदन में मौजूद प्रमुख विधायकों में राज्य में भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री के.एस.ईश्वरप्पा, बी.श्रीरामुलू, कांग्रेस विधायक डी.के.शिवकुमार, आर.वी.देशपांडे, एम.बी.पाटील, शमनुरु शिवशंकरप्पा और जेडी(एस) के जी.टी.देवगौड़ा और एच.डी.रेवन्ना शामिल हैं। इसके बाद बोपैया सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने को कहेंगे। यदि विपक्षी विधायक मत विभाजन पर जोर देंगे तो अस्थायी अध्यक्ष विश्वास मत का समर्थन करने वाले सदस्यों से पहले वोट करने को और विरोध करने वालों को बाद में वोट करने को कहेंगे।