31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने जारी की 12 लोकसभा उम्‍मीदवारों की नई सूची, मीरा कुमार सासाराम से लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस ने जारी की लोकसभा प्रत्‍याशियों की 14वीं सूची पुरी से सत्‍य प्रकाश नायक को दिया टिकट सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी बनाया प्रत्‍याशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 29 Mar 2019, 3:00 PM IST

congress

कांग्रेस ने जारी की 12 लोकसभा उम्‍मीदवारों की नई सूची, मीरा कुमार सासाराम से लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा उम्‍मीदवारों की 14वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैं। सूची में बिहार के 4, यूपी के एक और ओडिशा के 7 प्रत्‍याशी शामिल हैं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस ने सासाराम सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

बिहार: औरंगाबाद में अमित शाह आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, NDA में फूकेंगे जान

सत्‍य प्रकाश नायक बने पुरी से प्रत्‍याशी

शुक्रवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा के उम्मीदवारों की 14वीं सूची की घोषणा कर दी। इस सूची में शामिल 12 प्रत्‍याशियों में बिहार से 4, ओडिशा से 7 और उत्तर प्रदेश से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सासाराम (बिहार) से चुनाव लड़ेंगी। बिहार के सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सुप्रिया श्रीनाते को टिकट दिया है। ओडिशा के क्‍योंझर (एससी) सीट से फकीर मोहन नाईक, बालासोर से नवज्‍योति पटनायक, भद्रक (एससी) सीट से मधुमिता सेठी, ढेंकनाल सीट से ब्रिगेडियर केपी सिंहदेव, केंद्रपारा से धरनीधर नायक, जगतसिंहपुर (एससी) से प्रतिमा मलिक और पुरी सत्‍य प्रकाश नायक को उम्‍मीदवार बनाया है।

तेजस्‍वी ने किया महागठबंधन की सीटों का ऐलान, मधेपुरा से शरद यादव, बेगूसराय से तनवीर हसन मैदान में

पार्टी ने गुरुवार को जारी की 13वीं सूची
बता दें कि कांग्रेस ने गुरुवार रात को लोकसभा चुनावों के लिए 31 उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी की थी । इसमें राजस्थान के लिए 19, जबकि गुजरात और उत्तर प्रदेश के लिए क्रमशः 6-6 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। इस सूची में सबसे बड़ा नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का है, जिसे पार्टी ने जोधपुर से टिकट दिया है। जयपुर से ज्योति खंडेलवाल और अलवर से जितेंद्र सिंह चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति