कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ा है। यही नहीं कांग्रेस ने केंद्र सरकार की बड़ी विफलताओं की एक लिस्ट भी तैयार की है। इस लिस्ट में देश की गिरती हुई अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और कोरोना के मिसमैनेजमेंट समेत कई बिंदुओं को रखा है। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना से निपटने के लिए नीति, नीयत और निश्चय की जरूरत होती है, नाकि महीने में एक बार निरर्थक बात की। आपको बता दें कि राहुल गांधी की सरकार पर टिप्पणी उस समय आई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना मासिक रेडिया प्रोग्राम मन की बात के माध्यम से देश को संबोधित कर रहे थे।