कोर्ट के कहने के बाद भी राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और इस दिशा में कुछ नहीं किया। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने ऐसा कोई आंकड़ा उपलब्ध न कराने के लिए केंद्र सरकार को जवाबदेह ठहराया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हाईकोर्ट ने आंकड़ा पेश करने के लिए केंद्र सरकार को कहा था। लेकिन केंद्र इस मामले को दबाए रहा और जानबूझकर आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया। यही वजह है कि आरक्षण को निरस्त कर दिया गया।