17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे दुष्यंत संग सेल्फ आइसोलेशन में पूर्व CM वसुंधरा, कनिका की पार्टी में हुए थे शामिल

कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कई लोगों पर कोविड-10 पॉजिटिव होने का शक पूर्व CM वसुंधरा बेटे दुष्यंत सिंह के साथ लखनऊ में आयोजित कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुईं थी

less than 1 minute read
Google source verification
पूर्व CM वसुंधरा

पूर्व CM वसुंधरा

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कई लोगों पर कोविड-19 ( Covid19 ) पॉजिटिव होने का शक है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) ने कबूला है कि वह और उनके बेटे दुष्यंत सिंह लखनऊ में आयोजित कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) की पार्टी में शामिल हुए थे। अब दोनों ही नेता सेल्फ-आइसोलेशन में हैं।

कोरोना की चपेट में मशहूर सिंगर कनिका कपूर, इंस्टाग्राम पर लिखा कबूलनामा

झालावाड़ से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के पुत्र दुष्यन्त सिंह ने पत्रिका के साथ बातचीन में बताया कि उन्हें जैसे ही कनिका कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने का पता चला वह आइसोलेशन में चले गए।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह वह उनके सुसराल लखनऊ गए थे, जहां कनिका कपूर भी एक कार्यक्रम में आई थी।

दुष्यंत ने कहा कि वह कल तक सांसद आए हैं, जहां उनके तापमान औऱ जबान की नियमित जांच हुई है। इसमें वह सामान्य आए हैं। उन्होंने एहतियात के तौर पर आज isolate हो गए।

कोराना वायरस के मद्देनजर 'आप' ने पार्टी मुख्यालय किया बंद, हरियाणा में 4,539 लोग सर्विलांस पर

कोरोना की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों से कर रहे बात

वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बताया कि कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी।

कनिका कपूर, जो कि कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।