निर्मला सीतारमण ने इसके साथ ही 23 मई को आदर्श आचार संहिता के खत्म होने तक चुनाव आयोग से अपील की है कि राज्य में केंद्रीय सुरक्षाबलों (CRPF) को तैनात किया जाए। मीडिया से इस बारे में बात करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, 'बंगाल की मुख्यमंत्री जो शुरू से धमकी देती आ रही हैं, इसलिए हमें डर है कि आज पोलिंग खत्म होने के बाद तृणमूल कांग्रेस का उधर नरसंहार शुरू हो सकता है। इस कारण हमारी मांग है कि CRPF वहां आदर्श आचार संहिता के खत्म होने तक तैनात रहें।'