5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रफाल विवाद: रक्षा मंत्री सीतारमण के निशाने पर कांग्रेस, डीएनए में बसी है गाली-गलौज की भाषा

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गुजरात से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक पीएम मोदी के कार्यकाल में आज तक किसी भी तरह का भ्रष्टाचार व घोटाला नहीं हो पाया।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 28, 2018

rafale deal

रफाल विवाद पर रक्षा मंत्री के निशाने पर कांग्रेस, डीएनए में बसी है गाली गलौज की भाषा

नई दिल्ली। देश भर में राफेल डील को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीतारमण ने कहा कि गुजरात से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक पीएम मोदी के कार्यकाल में आज तक किसी भी तरह का भ्रष्टाचार व घोटाला नहीं हो पाया। यह बात विपक्ष को पता है कि पीएम मोदी ईमानदार छवि वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल बिना वजह फंसाने का प्रयास कर रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए विपक्ष इसको बेवजह तूल देकर चुनावी मुद्दा तैयार करना चाहता है। लोगों में गलतफहमी फैलाई जा रही है। पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा कि गंदी भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस के डीएनए में हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदरूनी मामलों में विदेश के नेताओं को भी घसीटा जा रहा है। विदेशी नेताओं की आड़ में पीएम को लेकर गंदी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बिहार: भाजपा नेता ओझा हत्‍याकांड के प्रमुख गवाह की गोली बरसा कर हत्या, एक घायल

रफाल पर विपक्ष को विश्वास में लेने के सवाल पर सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस का सवाल उठाने का तरीका गलत है। जवाब भी केवल सही सवाल का ही मिलता है। कांग्रेस नेता अगर सही तरीके से कोई बात रखे तो सरकार उसका जवाब देने को तैयार है। रक्षामंत्री ने कहा कि संसद में सारे सवालों का लिखित में जवाब दिया जा चुका है, बावजूद इसके कांग्रेस समझने को तैयार नहीं है। रिलायंस को कॉंट्रेक्ट देने की बात पर वह बोली कि यह यूपीए सरकार के समय से ही दिया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने 10 साल के कार्यकाल में तो विमान खरीद नहीं पाई अब भाजपा सरकार ऐसा कर रही है तो उनको गलत लग रहा है।

अमित शाह को जान का खतरा, गृह मंत्रालय ने चुनाव से पहले बढ़ाई भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा

रक्षा मंत्री ने रफाल विमान के मूल्य पर बोलते हुए कहा कि यह डील यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुई रफाल डील से सस्ती है। उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा बेसिक मूल्यों में 9 प्रतिशत की कमी है। रफाल विवाद में कहीं कोई भ्रष्टाचार और गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि रफाल की बोफोर्स से तुलना बिल्कुल नहीं की जा सकती है।