scriptजीत के बाद शीला दीक्षित से मिलने पहुंचे BJP सांसद मनोज तिवारी, लिया आशीर्वाद | Delhi BJP Chief Manoj Tiwari met Sheila Dikshit today to sought her blessings | Patrika News

जीत के बाद शीला दीक्षित से मिलने पहुंचे BJP सांसद मनोज तिवारी, लिया आशीर्वाद

locationनई दिल्लीPublished: May 26, 2019 08:26:30 am

Submitted by:

Shweta Singh

दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी शीला दीक्षित से मिलने पहुंचे
जीत के बाद दोनों नेताओं की पहली मुलाकात
मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित का आशीर्वाद लिया

Shiela dikshit

जीत के बाद शीला दीक्षित से मिलने पहुंचे BJP सांसद मनोज तिवारी, लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में करीब 36 घंटों की काउंटिंग के बाद अंतिम आंकड़ें सामने आए। इसमें NDA ने प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में आने को तैयार है। चुनाव में अकेले बीजेपी को 303 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, दिल्ली में भी भाजपा ने क्लीन स्वीप का इतिहास दोहराते हुए सातों सीट पर कब्जा जमा लिया। नतीजों के सामने आने के बाद दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की। बता दें कि दोनों ही नेता उत्तर पूर्वी सीट पर एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी थे।

मनोज तिवारी ने लिया शीला दीक्षित का आशीर्वाद

मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित से मुलाकात करके उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात की तस्वीरों से साफ नजर आता है कि दोनों ने चाय पर चर्चा की और एक दूसरे का हालचाल जाना। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान भी मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी मां समान बताया था। बता दें कि मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित को तीन लाख 66 लाखों वोटों से करारी शिकस्त दी थी, जिसके बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है।

गौरतलब है कि इस बार भी बीजेपी ने देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली पर कब्जा किया है। सातों सीटों पर पार्टी को लाखों वोट के अंतर से बंपर जीत मिली है।

https://twitter.com/ANI/status/1132244434576334850?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो