4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: छात्रों से बोले राहुल गांधी, हिंसा को केवल प्रेम से ही खत्म किया जा सकता है

राहुल ने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी को 32 गोलियां मारी गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिंसा को प्यार से ही मिटाया जा सकता है। उन्होंने महात्मा गांधी, अशोक का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें यही संदेश मिलता है।
2 min read
Google source verification
news

दिल्ली: छात्रों से बोले राहुल गांधी, हिंसा को केवल प्रेम से खत्म किया जा सकता है

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में छात्रों को संबोधित करने पहुंचे। छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब वह शामली में शहीद जवान के परिवार से मिलने पहुंचे तो उन्हें एक पल को बम घमाके में मारे गए अपने पिता की याद आई और लगा कि वह परिवार कैसा महसूस कर रहा होगा। राहुल ने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी को 32 गोलियां मारी गई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिंसा को प्यार से ही मिटाया जा सकता है। उन्होंने महात्मा गांधी, अशोक का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें यही संदेश मिलता है।

कश्मीर: यासीन मलिक की गिरफ्तारी पर भड़कीं महबूबा, केंद्र पर लगाया मनमर्जी चलाने का आरोप

हिमाचल प्रदेश: खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित, हिमस्खलन में लापता 5 जवानों का सुराग नहीं

दादी की हत्या के समय उनके पिता राजीव गांधी बंगाल में थे

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी संसद में उनके परिवार के बारे में भला-बुरा कह रहे थें, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने सबके सामने उनको गले लगाया। राहुल ने कहा कि दादी इंदिरा गांधी की हत्या के समय उनके पिता राजीव गांधी बंगाल में थे। दादी की हत्या की घटना से उनमें भारी गुस्सा भरा हुआ था, लेकिन जब उनके पिता ने उन्हें गले लगाया तो उनका गुस्सा दूर हो गया था। यहां उन्होंने अपने सेंट स्टीफन्स कॉलेज के दिनों की बातों को भी साझा किया।

कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का प्रयास करता अकाली कार्यकर्ता गिरफतार, पुलवामा हमले से था नाराज

पाक से खेल संबंध तोड़ने को तेजस्वी यादव ने बताया गलत, खेल भावना पर बताया प्रहार

नए लुक में दिखाई दिए कांग्रेस अध्यक्ष

पुलवामा हमले को लेकर डीयू की एक स्टूडेंट के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अर्धसैनिक बलो को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो उन्हें शहीदों दर्जा दिया जाएगा। रोचक बात यह कि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अपने नए लुक में दिखाई दिए। राहुल गांधी जींस-टीशर्ट और हाफ जैकेट पहन कर छात्रों के बीच पहुंचे।