3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक: पोर्टफोलियो को लेकर कांग्रेस-जेडीएस के बीच अनबन, दिल्‍ली में बैठक आज

पोर्टफोलियो बंटवारे को लेकर सहमति न बनने से कर्नाटक कैबिनेट का विस्‍तार रुका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 May 2018, 8:35 AM IST

kumarswami

कर्नाटक: पोर्टफोलियो को लेकर कांग्रेस-जेडीएस के बीच अनबन, दिल्‍ली में बैठक आज

नई दिल्‍ली। भाजपा को सत्‍ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के नेता कुमारस्‍वामी सीएम तो बन गए लेकिन चार दिनों बाद भी कैबिनेट का विस्‍तार नहीं कर पाए हैं। बताया जा रहा है कि पोर्टफोलियो को लेकर कांग्रेस और जेडीएस के बीच सहमति नहीं बन पाई है। कुमारस्‍वामी को सीएम का पद देने के बाद अधिकांश अहम मंत्रालय कांग्रेस अपने पास रखना चाहती है, जिसे स्‍वीकार करने के लिए सीएम तैयार नहीं है। मतभेद इतना बढ़ गया है कि आज दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ कुमारस्‍वामी एक बार फिर बैठक करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि आज शाम तक मंत्रालयों के बंटवारों को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।

कैबिनेट का विस्‍तार आसान नहीं
कर्नाटक में अहम मंत्रालय का मंत्री बनने के लिए दोनों पार्टी के विधायकों के बीच खींचतान जारी है। यही कारण है कि कुमारस्‍वामी म‍ंत्रिमंडल का विस्‍तार नहीं कर पा रहे हैं। पोर्टफोलियों को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख जी परमेश्वर और डीके शिवकुमार सहित कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ दिल्‍ली में चर्चा करेंगे। उम्‍मीद है कि आज शाम तक समस्‍या का समाधान निकल आएगा। कुमारस्‍वामी ने कहा कि उनकी पार्टी और सहयोगी कांग्रेस के बीच पोर्टफोलियो को लेकर कुछ अड़चने हैं जिस पर बातचीत चल रही है। यह इतना बड़ा मुद्दा भी नहीं है कि सरकार गिर जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस हाईकमान से ऑर्डर मिलने के बाद नेताओं से बातचीत होगी और फिर कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के विधानसभा में बहुमत साबित कर लेने के बाद शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के नेता पार्टी आलाकमान के साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए।

परमेश्‍वर प्रदेश अध्‍यक्ष छोड़ने को तैयार
कर्नाटक के डिप्‍टी सीएम परमेश्वर पार्टी हाईकमान से बात करने के लिए एक विशेष विमान में दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा दिल्‍ली में होंगी। कैबिनेट का विस्‍तार कब होगा और किसको कौन सा मंत्रालय मिलेगा जैसे मुद्दों पर पार्टी हाईकमान अंतिम निर्णय लेंगे। इस मुद्दे पर एक और दौर की बैठक शनिवार को एक निजी होटल में हुई। इस बैठक में कुमारस्वामी , कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया , डिप्‍टी सीएम जी परमेश्वर और कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक के पार्टी मामलों के प्रभारी के सी वेणुगोपाल शामिल थे। लेकिन पोर्टफोलियो को लेकर सहमति नहीं बनी।