
आगर में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम में क्षेत्र की अधिकांश बसें शासन ने अधिगृहीत कर भेज दी।
सुसनेर. आगर में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम में क्षेत्र की अधिकांश बसें शासन ने अधिगृहीत कर भेज दी। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। नगर के नवीन बस स्टैंड व इंदौर-कोटा राजमार्ग पर लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए वाहन नहीं मिले। इस कारण काफी परेशानी हुई। जैसे-तैसे ग्रामों की ओर जाने वाले लोगों ने दूसरे वाहनों में सफर किया। जो बसें मिली उनमें भी पैर तक रखने की जगह नहीं मिली।
आगर के परेड ग्राउंड स्थित मैदान में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहक, असंगठित श्रमिक, आवासीय पट्टा वितरण, महिला सम्मेलन व स्वच्छता सम्मान समारोह में शामिल होने चौहान आए थे। कार्यक्रम में संख्या बल बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग ने सुसनेर विकासखंड की 70 से भी अधिक बसें पंचायतों व नगरीय निकाय पर 3-3 बसें लोगों को कार्यक्रम में ले जाने के लिए तैनात की थी।
डोंगरगांव क्षेत्र से 6 बसे व 19 गामा गईं
सीएम के कार्यक्रम के लिए सचिवों को लक्ष्य दिया गया था। डोंगरगांव सचिव कालूराम पाटीदार ने पंचायत से 2 बसें व 4 गामा में 150 महिला-पुरुषों, साल्याखेड़ी पंचायत के सचिव बालचंद शर्मा ने 1 बस व 5 गामा में 150 महिला-पुरुष, गुराडिय़ा सचिव कन्हैयालाल ने 1 बस व 3 गामा में 90 महिला-पुरुष, श्रीपतपुरा सचिव संगीता दांगी ने 1 बस व 3 गामा से 95 महिला-पुरुष, बराई सचिव मोहनलाल सेन ने 1 बस व 4 कार से 110 महिला-पुरुष व सभी के लिए 550 खाने के पैकेट रवाना किए।
प्रदेश सरकार ने सभी के विकास के लिए योजनाएं चलाई हैं
सुनेरा. प्रदेेश सरकार की चलाई जा रही विकास यात्रा क्षेत्र के विधायक अरुण भीमावद के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सुनेरा पहुंची। यहां बुधवारिया चौक सोमेश्वर मंदिर चौराहे पर सुनेरा सरपंच मंजूबाई धाकड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए। जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष शिवनारायण पाटीदार ने भी कृषि को लाभ का धंधा बनाने एवं किसान उत्थान के बारे में कहा।
विधायक ने उज्जवल योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरण एवं ग्राम पंचायत सुनेरा द्वारा भूखंड के प्रमाण पत्र बांटे गए। मंडी अध्यक्ष रमेश पाटीदार, वरिष्ठ नेता भगवानसिंह सोंती, भूतपूर्व सरपंच अरुण गोठवाल, भंवरसिंह, रामकृष्ण पाटीदार, तंवरसिंह डोडिया, गोपाल राजपूत आदि मौजूद थे। संचालन सुखराम धाकड़ भाजपा ग्रामीण मंडल ने किया। आभार भाजपा नगर महामंत्री मनोहर गोठवाल ने माना।
Updated on:
26 May 2018 11:57 pm
Published on:
27 May 2018 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
