6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक में कांग्रेस को एक और झटका, दिग्गज नेता कागोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉ राजनंदिनी बीजेपी में शामिल

Dr Rajanandini Joins BJP: कर्नाटक में आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता कागोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉ राजनंदिनी आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

2 min read
Google source verification
dr_rajanandini_joins_bjp.jpg

Dr Rajanandini joins BJP

पिछले कुछ साल में कांग्रेस (Congress) के कई नेता बीजेपी (BJP) में शामिल हुए हैं। अब ऐसा लगता है इस तरह का ट्रेंड बन गया है। आज इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व स्पीकर कागोडु थिम्मप्पा (Kagodu Thimmappa) की बेटी डॉ राजनंदिनी (Dr Rajanandini) ने आज, बुधवार, 12 अप्रैल को बीजेपी का दामन थाम लिया है। डॉ राजनंदिनी कर्नाटक में ही बीजेपी में शामिल हुई है। अगले महीने राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से पहले एक दिग्गज कांग्रेसी नेता की बेटी का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।


बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में हुई बीजेपी में शामिल

कागोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉ राजनंदिनी आज कर्णाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुई। इस अवसर पर बीएस येदियुरप्पा ने डॉ राजनंदिनी के बीजेपी का ध्वज भी थमाया और बीजेपी में उनका स्वागत किया।


यह भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट होगी 20 अप्रैल तक जारी

कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर थी नाराज़


डॉ राजनंदिनी ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से वह नाराज़ थी। उन्हें पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद थी, पर पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया।

बीजेपी ने किया तहेदिल से स्वागत

बीजेपी में शामिल होने के फैसला पर बात करते हुए डॉ राजनंदिनी ने बताया कि बीजेपी ने उनका तहेदिल से स्वागत किया और वह पार्टी के लिए काम करेंगी। उन्होंने खुद को एक वर्कर बताया और कहा कि वह कहीं भी काम कर सकती हैं।


पिता नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस का साथ

अपनी बेटी के बीजेपी में शामिल होने पर कागोडु थिम्मप्पा ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस बात की उम्मीद नहीं की थी कि उनकी बेटी इस तरह का कदम उठाएंगी। कागोडु थिम्मप्पा ने अपनी बेटी के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके पीछे बीजेपी नेता हरथालु हलप्पा (Hartalu Halappa) की साजिश हो सकती है। कागोडु थिम्मप्पा कि वह इस बारे में अपनी बेटी से बात करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा कांग्रेस के साथ रहेंगे और कांग्रेस के लिए ही काम करेंगे।


यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की ने लगाई मदद की गुहार, लिखा पत्र