5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट होगी 20 अप्रैल तक जारी

Karnataka Assembly Election 2023: अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट कल रात जारी कर दी है। आज बीजेपी की तरफ से प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट के बारे में भी जानकारी दे दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Apr 2023, 12:30 PM IST

bjp-flags.jpg

BJP Flags

कर्नाटक (Karnataka) में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 10 मई को कर्नाटक में वोट डाले जाएंगे और 13 मई को परिणाम घोषित होंगे और यह फैसला होगा कि राज्य में किस राजनीतिक दल की सरकार बनेगी। इस समय कर्नाटक में बीजेपी (BJP) सत्तारूढ़ पार्टी है। बीजेपी एक बार फिर से सरकार रिपीट करने के इरादे से चुनाव में उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) कर्नाटक में एक बार फिर से सरकार बनाने के इरादे से उतरेगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 124 प्रत्याशियों का ऐलान किया था, तो दूसरी लिस्ट में 42 प्रत्याशियों का। कांग्रेस अब तक कर्नाटक में 166 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं बीजेपी ने कल रात ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 189 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। अब आज बीजेपी की तरफ से दूसरी लिस्ट के बारे में भी अपडेट सामने आया है।


20 अप्रैल तक जारी होगी दूसरी लिस्ट

बीजेपी के नेता और नेशनल जनरल सेक्रेटरी सीटी रवि (CT Ravi) ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट 20 अप्रैल तक जारी होगी। सीटी रवि ने यह भी कहा कि आज कर्नाटक में कांग्रेस और जेडी(एस) अकेले-अकेले लड़ रही हैं, न कि बीजेपी के खिलाफ एक साथ, जैसा कि दोनों दल कहते रहते हैं।

इसके साथ ही सीटी रवि ने बीजेपी द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने पर पार्टी का आभार भी जताया है। उन्हें चिकमगलूर से टिकट दिया गया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी को नए प्रयोग करने वाली पार्टी बताते हुए यह भी कहा कि ग्राउंड लेवल पर राज्य में बीजेपी काफी मज़बूत है।


यह भी पढ़ें- '2024 लोकसभा चुनाव में 300 से ज़्यादा सीटों पर जीत के साथ मोदी जी लगातार तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री' - अमित शाह

नए उम्मीदवारों को मिला मौका


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 52 नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। इसके साथ ही बीजेपी ने 8 महिलाओं, 32 ओबीसी, 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को पहली लिस्ट में शामिल किया है। बीजेपी के 189 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट नीचे दी गई है।


यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा कदम, रोज़गार मेला के तहत 71,000 लोगों को देंगे नौकरी