किन पदों पर होगी नियुक्ति?
रोज़गार मेला के तहत नियुक्त किए गए नए 71,000 लोगों को विभ्भिन पदों पर नियुक्ति दी जाएंगी। इनमें ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइज़र, असिस्टेंट प्रोफेसर, टीचर, लाइब्रेरियन, नर्स, परिवीक्षाधीन अधिकारी, पीए, एमटीएस जैसे पद शामिल हैं।
कर्मयोगी प्रारंभ योजना का भी उठा सकेंगे लाभ
पीएम मोदी द्वारा 13 अप्रैल को जिन 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे, वो सभी कर्मयोगी प्रारंभ (Karmayogi Prarambh) योजना का लाभ भी उठा सकेंगे। कर्मयोगी प्रारंभ योजना एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है, जिसका लाभ विभ्भिन सरकारी विभागों में नियुक्त नए लोग उठा सकते हैं।