31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी आदित्यनाथ पर चला फिर चुनाव आयोग का डंडा, ‘अली-बजरंगबली’ वाले बयान पर मांगा जवाब

योगी आदित्यनाथ को चुनाव आयोग ने फिर भेजा नोटिस चुनावी सभा में दिया था 'अली-बजरंगबली' पर बयान पहले भी आचार संहिता उल्लंघन को लेकर आयोग ने दिखाई थी सख्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 11 Apr 2019, 9:26 PM IST

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ पर चला फिर चुनाव आयोग का डंडा, 'अली-बजरंगबली' वाले बयान पर मांगा जवाब

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) के विवादित बयानों का सिलसिला थमा नहीं है। 'मोदी जी की सेना' वाले बयान के बाद चुनाव आयोग ( Election Commission ) ने योगी को 'अली-बजरंगबली' वाले बयान पर भी सख्ती दिखाई है। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद आयोग ने योगी को एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने योगी से 24 घंटे के भीतर बयान पर सफाई मांगी है।

सोनिया गांधी पर बेटे राहुल का 5 लाख कर्ज, इटली में 7 है करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

योगी ने कहा क्या था?

10 अप्रैल को योगी मेरठ लोकसभा के गांव सिसौली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मायावती के सहारनपुर की रैली का जिक्र करते योगी ने सीधे हिन्दुत्व का कार्ड खेला। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सपा और बसपा को 'अली' पर विश्वास है तो हमें भी बजरंगबली पर विश्वास है। कांग्रेस, सपा, बसपा और लोकदल के लोग मान चुके हैं कि बजरंगबली के अनुयायी कभी उन्हें बर्दास्त नहीं करेंगे।

'मोदीजी की सेना' पर भी घिरे थे योगी

इससे पहले गाजियाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भी योगी ने अपने भाषण से आचार संहिता का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और 'मोदीजी की सेना' उन्हें सिर्फ गोली और गोला देती है। आयोग ने इस बयान पर योगी का आचार संहिता तोड़ने का दोषी पाया था और नोटिस जारी किया था।

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App