4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक डिनर विवाद: हार के डर से बौखलाए पीएम, हमें न सिखाएं राष्ट्रीयता: मनमोहन सिंह

भारत की राजनीति में पाकिस्तानी विवाद बढ़ने पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि गुजारत चुनाव में हार को देखकर मोदी बौखला गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 11 Dec 2017, 5:57 PM IST

manmohan

नई दिल्ली। भारत की राजनीति में पाकिस्तानी विवाद बढ़ता ही जा रहा है। गुजरात विधानसभा चुनावों में पीएम मोदी की ओर से पाकिस्तानी नेताओं के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक की बात कहने के बाद अब काउंटर अटैक हुआ है। पीएम मोदी के आरोपों पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। मोदी पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा कि गुजारत चुनाव में हार को देखकर मोदी बौखला गए हैं।

गुजरात चुनाव में हमें घसीटना बंद करे भारत, अपनी ताकत पर लड़े चुनाव- पाक विदेश मंत्रालय


ओछी राजनीति कर रहे मोदी
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जारी बयान में कहा गया है कि इस आधारहीन मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी ओछी राजनीति कर रहे हैं। जिस वजह से मैं काफी आहत महसूस कर रहा हूं। सिंह ने आगे कहा कि मोदी को गुजरात विधानसभा चुनाव में हार की आशंका है, इस वजह से वो इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

पीएम मोदी का कांग्रेस से सवाल, आखिर क्यों पाक हाईकमिश्नर से अय्यर ने की थी सीक्रेट मीटिंग?

मोदी हमें न सीखए राष्ट्रीयता
मनमोहन सिंह ने आगे कहा है कि कांग्रेस पार्टी को पीएम मोदी ने राष्ट्रीयता सीखने की जरुरत नहीं है। मैं प्रधानमंत्री जी को याद दिला दूं कि उधमपुर और गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद भी वो बगैर बुलाए पाकिस्तान गए थे। इसके साथ ही उन्हे इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तानी की आईएसआई को एयरबेस में क्यों बुलाया गया था? क्या इसके लिए उन्हें देश से माफी नहीं मांगनी चाहिए।

गुजरात: हार्दिक पटेल का खुलासा, इस शर्त पर थामेंगे कांग्रेस का हाथ


डिनर में गुजरात चुनाव का कोई जिक्र नहीं
मणिशंकर अय्यर द्वारा आयोजित डिनर पार्टी को लेकर मोदी द्वारा खुद पर लगाए गए आरोपों पर भी मनमोहन सिंह ने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अय्यर द्वारा आयोजित डिनर में मैंने किसी के साथ भी गुजरात चुनाव पर चर्चा नहीं की थी। यह मुद्द किसी अन्य के द्वारा भी नहीं उठाया गया था। डिनर पर चर्चा भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर हुई थी। मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर माफी मांगेंगे और गंभीरता दिखाएंगे।


डिनर में मौजूद थे ये 19 लोग
सिंह ने उस रात डिनर में मौजूद लोगों ने नाम भी अपने बयान में लिखा है। उसमें मणिशंकर अय्यर, उनकी पत्नी, खुर्सीद कसूरी, हामिद अंसारी, मनमोहन सिंह, के. नटवर सिंह, केएस वायपेयी, अजय शुक्ला, शरद सभरवाल, जनरल दीपक कूपर, टीएस राघवन, सती लांबाह, पाकिस्तानी उच्चायुक्त, एमके भद्रकुमार, सीआर घरेखान, प्रेम शंकर झा, सलमान हैदर, राहुल खुशवंत सिंह शामिल थे।