18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जश्न में डूबे कांग्रेसी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाए जाने की खबर के बाद कांग्रेसियों में हर्ष की लहर।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 11, 2017

Rahul gandhi

Rahul gandhi

आगरा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं को जैसे ही ये खबर मिली, तो खुशी की लहर दौड़ गई। राहुल की ताजपोशी पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय ही नहीं, आगरा में भी कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आए। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, तो कहीं ढोल-नगाड़े बजे।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उत्सव
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उत्सव जैसा नजारा दिखाई दिया। यहां पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। इसके साथ ही जोरदार आतिशबाजी के साथ राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर कांग्रेसी ढोल नगाड़ों के साथ झूम उठे। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब नई उर्जा के साथ एक बार फिर मैदान में होगी। गुजरात चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी है। उससे पहले राहुल गांधी की ताजपोशी ने कांग्रेसजनों ने नया जोश और उत्साह भर दिया है।

शहर कार्यालय पर भी उत्सव
जिला ही नहीं, बल्कि शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर भी उत्सव जैसा नजारा था। यहां शहर अध्यक्ष हाजी अबरार कुरैशी के नेतृत्व में राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर जश्न मनाया गया। कांग्रेसियों ने मिष्ठान का वितरण कर एक दूसरे का भी मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ने कहा कि अब कांग्रेस युवा सोच के साथ चलेगी। राहुल गांधी के आने से विरोधियों के हौशले भी पस्त हो जाएंगे।


ये बोले वरिष्ठ नेता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस के निर्विरोध प्रेसिडेंट चुने जाने से कांग्रेस को संजीवनी मिल गई है। अब 2019 का लोकसभा चुनाव देखने लायक होगा। राहुल गांधी युवा हैं और खास बात ये है कि युवाओं में उनकी बेहद लोकप्रियता है। युवा विचारों से प्रभावित जनता अब देश की बागडोर भी किसी युवा नेता के हाथ में ही देना चाहती है।